फैक्ट चेक: रेलवे ने नहीं जारी किए हैं वरिष्ट नागरिकों की समस्याओं के लिए अलग-अलग नंबर, यहां जानिए इसकी सच्चाई

रेलवे ने नहीं जारी किए हैं वरिष्ट नागरिकों की समस्याओं के लिए अलग-अलग नंबर, यहां जानिए इसकी सच्चाई
  • रेलवे हेल्पलाइन से जुड़ी फर्जी नंबर्स वायरल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्ट
  • यहां जानिए इस वायरल पोस्ट की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय रेलवे में आए दिन लोगों को अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान वरिष्ट नागरिकों को हुई तकलीफ से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। अब रेल यात्रा के दौरान वरिष्ट नागरिकों को होने वाली समस्याओं को लेकर ही सोशल मीडिया पर एक फर्जी दावा किया जा रहा है। इस दावे में कई नंबर्स को शेयर करके बताया गया है कि इन नंबर्स पर अलग-अलग समस्याएं होने पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, बीरकरन सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा केंद्रीकृत नंबर जारी!! —9760534983 : टीटीआई, आरक्षण एवं भोजन —9760500000 : सफाई —9760534057 : कोच में समस्या —9760534060 : बिजली समस्या —9920142151 : पूछताछ समस्याएँ —9760534063 : आरपीएफ एवं सुरक्षा —9760534069 : पेयजल व्यवस्था —9760534073 : मेडिकल —कृपया अधिक से अधिक लोगों को पोस्ट करें।" लेकिन यह वायरल दावा हमारी जांच में फर्जी निकला है।

कैसे पता चली सच्चाई?

इस वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने भारतीय रेलवे की वेबसाइट की जांच की। लेकिन इन नंबर्स से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हमें नहीं मिली। जबकि यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान करके के लिए रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्पालाइन नंबर के बारे में भी सर्च किया। तब हमें केवल दो नंबर्स मिलें। इसमें से एक सभी तरह की शिकायतों के लिए 139 है। जबकि सुरक्षा संबंधित समस्याओं के लिए 182 है। इससे यह साफ हो गया है सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा फर्जी है।

Created On :   8 Feb 2024 12:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story